बैकलेस फ्लोरल ड्रेस में 47 की मलाइका का बवाल लुक,बाॅयफ्रेंड अर्जुन संग पेरेंट्स के घर Easter Lunch करने पहुंची एक्ट्रेस

4/4/2021 3:17:46 PM

मुंबई: 4 अप्रैल को देश में ईस्टर त्योहार मनाया जा रहा है। ईस्टर इसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। यह त्योहार ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को मना रहे हैं।

PunjabKesari

कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस त्योहार की बधाई दी। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पेरेंट्स के घर Easter Lunch करने पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो 47 की मलाइका बैकलेस फ्लोलर मैक्सी ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं। मल्ला ने अपने लुक को लाइट मेकअप, हाई बन से कंप्लीट किया था। वहीं अर्जुन टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कूल दिखे।

PunjabKesari

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। मीडिया के सामने कपल ने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए। मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। दोनों की शादी को लेकर कई बार खबरें भी आ चुकी हैं। फैंस भी  इस कपल को जल्द शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं।  

PunjabKesari


काम की बात करें तो मलाइका आखिरी बार इंडियाज बेस्ट  डांसर में नजर आईं थी। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही रकुलप्रीत सिंह के साथ डिजिटल फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा अर्जुन 'भूत पुलिस' 'एक विलेन रिटर्न'  में भी काम कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News