मालदीव में रोमांटिक वेकेशन मना बाॅयफ्रेंड संग मुंबई लौंटी मलाइका, एयरपोर्ट पर दोनों का दिखा स्टाइलिश अंदाज

12/6/2021 1:33:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन  मलाइका अरोड़ा और एक्टर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर  बीते कई दिनों से  मालदीव के आइलैंड नेशन में रोमांटिक वेकेशन पर थे। इस ट्रिप से कपल ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की थीं। मालदीव में अपने बिकिनी लुक्स से तापमान बढ़ाने के बाद अब मलाइका अर्जुन कपूर के साथ मुंबई लौट आईं हैं। रविवार रात की इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

हमेशा की तरह ही इस बार भी कैजुअल आउटफिट में भी ये कपल स्टाइलिश दिखा। लुक की बात करें तो मलाइका न्यूड ब्रालेट के साथ एक बैगी फिट लाइट ब्लू हाई-वेस्टेड डिस्ट्रेस्ड डेनिम पैंट्स में दिखीं। इसके साथ मलाइका ने नेवी ब्लू प्रिंटिड ब्लेजर कैरी किया था।

 व्हाइट स्नीकर्स,ब्लैक हैंडबैग, फेस मास्क और एक सोने की घड़ी से मलाइका ने अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ  मिनिमल मेकअप, ब्लड-रेड नेल पेंट और बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। वहीं अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में दिखे। 

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देने से कभी नहीं चूकते। इससे पहले  कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था अर्जुन और मलाइका में किसी बात को लेकर अनबन हो गई हैं लेकिन कपल के मालदीव वेकेशन ने इन खबरों को गलत साबित कर दिया।

अर्जुन मलाइका की लव स्टोरी की बात करें तो एक्ट्रेस के अरबाज खान से अलग होने के तुरंत बाद ही दोनों की अफेयर्स की अफवाहें उड़ीं। शुरुआत में लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को न तो नकारा और न ही कंफर्म किया।  हालांकि, लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बगल में बैठकर कई लोगों का ध्यान खींचा।

Content Writer

Smita Sharma