45 की मलाइका संग अर्जुन की लव केमिस्ट्री, कमर पर हाथ रख यूं दिए पोज

5/24/2019 1:10:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' रिलीज हो गई है। बीती रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। अर्जुन की फिल्म की स्क्रीनिंग और मलाइका ना पहुंचे, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। जब इस स्क्रीनिंग में मलाइका ने अर्जुन संग एंट्री ली तो सब देखते रह गए।

 

 

इस दौरान दोनों ने साथ में पोज दिए। लुक की बात करें तो इस समय अर्जुन कैजुअल लुक में दिखे तो वहीं मलाइका ने डेनिम जीन के साथ व्हाइट कलर का बैकलेस टॉप पहना था।

 

 

हमेशा की तरह मलाइका इस अंदाज में बेहद हॉट लग रही थी। सामने आई तस्वीरों में अर्जुन ने मलाइका की कमर पर हाथ रख पोज दिए। 

 


 फिल्म की बात करें तो अर्जुन इसमें एक इंटेलिजेंस ऑफिस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी ऐसे 5 लोगों पर आधारित है, जो बिना किसी हथियार के देश के सबसे बड़े आतंकवादी को पकड़ते हैं।

 

 

फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। वहीं मलाइका इन दिनों बड़े परदे से दूर चल रही हैं लेकिन वे किसी न किसी इवेंट में आती रहती हैं।

 

 

इसके अलावा उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। 

 

 

Konika