कोरोना के कारण मलाइका से दूर से अर्जुन कपूर, न्यू ईयर विश करते हुए कहा- ''मैं तुम्हें मिस कर रही हूं''

1/1/2022 12:35:57 PM

मुंबई. आज नया साल यानि 2022 शुरू हो गया है। सभी स्टार्स और कपल्स मिलकर न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों एक-दूसरे से दूर हैं। दरअसल अर्जुन बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसे चलते वह क्वारंटाइन में हैं। मलाइका अर्जुन को काफी मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बॉयफ्रेंड को न्यू ईयर विश किया है।


तस्वीर में मलाइका बिकिनी लुक में नजर आ रही है। मलाइका और अर्जुन पाउट बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)...हैप्पी न्यू इयर।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें बीते दिनों अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, कजिन रिया कपूर और बहनोई करण बूलानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद मलाइका का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी अर्जुन, रिया, अंशुला और करण बूलानी को क्वारंटाइन में है।

Content Writer

Parminder Kaur