अरोड़ा परिवार की रीढ़…जन्मदिन मुबारक हो! मलाइका ने खास अंदाज में दी मां को बर्थडे की बधाई, मम्मी संग शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर

3/2/2022 12:07:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपने रिश्तों का भी खास ख्याल रखती हैं। उन्हें अक्सर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन के साथ मां-बाप के घर पर खुशियां बांटते देखा जाता है। आज मलाइका की दुनिया यानि उनका मां जॉयस पॉलीकॉर्प का बर्थडे है। ऐसे में अपनी मां के खास दिन पर एक्ट्रेस ने उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के साथ खास पलों की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद ही दिल छू लेने वाली बात लिखी है। मां को विश करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'अरोड़ा परिवार की रीढ़ …हमारी मां जन्मदिन मुबारक हो लव यू!' इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

शेयर की गई तस्वीर में मां बेटी की बॉन्डिंग देखने लायक है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और उनकी मां सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पाउट बनाती हुई पोज दे रही हैं तो वहीं उनकी मां हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।  


मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ स्टार्स भी उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 
 

Content Writer

suman prajapati