विदेश गए अरहान को खूब मिस कर रही मलाइका अरोड़ा, तस्वीर शेयर कर बेटे को किया बर्थडे विश

11/9/2021 12:45:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान आज 19 साल के हो गए हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। अरहान एक्ट्रेस से दूर विदेश में हैं वह उन्हें खूब मिस कर रही है। 

PunjabKesari
तस्वीर में अरहान व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन ट्राउजर मे नजर आ रहे हैं। इसके साथ अरहान ने शूज पहने हुए हैं। अरहान हाथ शोपिंग बैग पकड़ कर रोड साइड पर पत्थर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'मेरे बर्थडे बॉय। आई मिस यू लोड्स'। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और अरहान को बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें अरहान पढ़ाई के लिए अमेरिका में हैं। इसलिए मलाइका अरहान को खूब मिस कर रही है। जब अरहान अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए देश छोड़कर जा रहे थे। तब मलाइका ने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा था- 'जैसा कि हम दोनों एक नई और अनजान जर्नी पर निकलते हैं, तब एक घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी, नए अनुभवों से भरी हुई चीज़े सामने आती हैं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह आपके पंख फैलाने और उड़ने के साथ-साथ अपने सभी सपनों को जीने का समय है,में तुम्हें हमेशा मिस करूंगी।' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News