मलाइका अरोड़ा ने छोटी बहन अमृता को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की साथ बिताए पलों की तस्वीरें

1/31/2021 4:14:18 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अमृता को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अमृता को उनकी बड़ी बहन मलाइका ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है। 


तस्वीरों में दोनों बहनें एक-साथ समय बिताते और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'हमेशा तुम्हारे साथ हूं मेरी छोटी बहन, तुम पर नजर रहती है। आशा है हम हमेशा साथ हंसेंगे, रोएंगे, लड़ेंगे, खाएंगे, खाना बनाएंगे, साथ घूमेंगे...ढेर सारा प्यार...हैप्पी बर्थडे @amuaroraofficial' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और अमृता को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।


बता दें मलाइका और अमृता में बहुत अच्छी बॉन्डिग है। दोनों बहनों के साथ-साथ अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। ये दोनों बहनें करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बेस्टफ्रेंड्स भी हैं। चारों की गर्ल गैंग बी-टाउन में काफी मशहूर है।

Parminder Kaur