ट्रांसपेरेंट टैंक टॉप में मां से मिलने पहुंची मलाइका, 45 की उम्र में दिखती हैं जवां

8/22/2019 4:49:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं। हाल ही में एक बार फिर मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, वो अपनी मां से मिलने गई थीं।

 

इस दौरान छइयां-छइयां एक्ट्रेस ट्रांसपेरेंट ऑफ व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक डेनिम्स और मैचिंग बूट्स में कमाल लग रही हैं। इसके साथ कूल शेड्स, बन और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया। मां के घर के बाहर उन्होंने कातिलाना अदाओं के साथ पैपराजी को पोज दिए। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहता है। वह हर बार एक नए अवतार में नजर आती हैं। उनका लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर लड़कियां उनके फैशन सेंस को काफी फॉलो करती हैं। 45 की उम्र में मलाइका एकदम फिट हैं औऱ नई जेनरेशन की लड़कियों को अपनी फिटनेस से मात देने से पीछे नहीं हटती।

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब तो कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया है। तो चलिए डालते हैं एक नजर मलाइका की इन तस्वीरों पर...

Malaika Arora Photos

मलाइका अरोड़ा एचडी इमेज

मलाइका अरोड़ा की फोटो 

Malaika Arora Image For Facebook

 Malaika Arora  Pic

मलाइका अरोड़ा इमेज फॉर इंस्टाग्राम

Malaika Arora Image

 

Neha