बॉयफ्रेंड अर्जुन के बिना ताजमहल देखने आगरा पहुंची मलाइका अरोड़ा, व्हाइट सूट में गजब की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

9/3/2023 3:22:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को अक्सर एकदूजे के साथ घूमते देखा जा है। इस बार फिर मलाइका घूमने निकल गई हैं, लेकिन इस बार वह अपने बॉयफ्रेंड संग नहीं, बल्कि अकेली ही ताजमहल के दीदार करने आगरा पहुंची हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा प्रिंटेड सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

 

सूट के साथ साइड में उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है और पैरों में व्हाइट चप्पल पहनी है।

 

चेहरे पर काला चश्मा और पिंक लिपस्टिक लगाए एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है। टैरिस पर वह ताजमहल के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

 


फैंस मलाइका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, कुछ दिनों पहले मलाइका बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। हालांकि, इन सबके बीच कपल ने लंच डेट पर स्पॉट होकर अलगाव की अफवाहों पर विराम लगा दिया था।


 

Content Writer

suman prajapati