Couple Goals: रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर को चीयर करती दिखीं मलाइका, गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग Kiss दे एक्टर ने लुटाया प्यार
7/31/2022 11:14:56 AM

मुंबई: बी-टाउन में कई ऐसे कपल है जो अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं दोनों कैमरे के सामने भी अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। मलाइका अक्सर बॉयफ्रेंड अर्जुन पर खूब सारा प्यार बरसाती हैं।
वहीं अब एक बार फिर मलाइका ने अर्जुन की चेयर लीडर बन उनका खूब सपोर्ट किया। दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक किया। इस दौरान दर्शकों में बैठी मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख रही हैं।
इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही हैं, बल्कि ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन दे कर रही हैं। मलाइका उनके लिए हूटिंग करती नजर आईं। इसके बदले में अर्जुन ने उन्हें फ्लाइंग Kiss भी दी।
लुक की बात करें अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता और पैंट में हैंडसम दिखे। वहीं उन्होंने अपने लुक को व्हाइट मोतियों की माला से कंप्लीट किया था। शो स्टॉपर बन अर्जुन कपूर रैंप पर उतरे तो नजारा देखने वाला था। अर्जुन ने स्वाग वाली वॉक से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता।
बाॅयफ्रेंड को चेयर करने पहुंची मलाइका का बोल्ड लुक देखने को मिला। उन्होंने गोल्डन स्कर्ट और ब्रालेट को-ऑर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था। खुले बालों, हाई हील्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ मलाइका अरोड़ा कमाल लग रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' हाल ही में रिलीज हुई हैं। इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया हैं।Arjun Kapoor blows kiss to Malaika as he walks ramp for Kunal Rawal
— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/voR2IFpw91#ArjunKapoor #MalaikaArora #KunalRawal pic.twitter.com/rtQw3pJFEA
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल