बैकलेस गाउन में तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा, यूर्जस बोले- माता सत्संग जाया कर...

2/5/2019 4:01:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों हुए लैक्में  फैशन वीक में मलाइका ने अपनी हॉटनेस से सबको अपना दीवाना बना दिया था। इस दौरान मलाइका ने ग्रे बैकलेस कॉकटेल गाउन पहने हुए हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

गाउन के साथ पोनीटेल और लाइट मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। जहां कुछ यूर्जस ने मलइका के लुक को पसंद किया। वहीं कुछ यूजर्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने मलाइखा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा- - मैडम आप दिन-ब-दिन और बूढ़ी होती जा रही हो...इस तरह के कपड़े मत पहना करो। एक यूजर ने लिखा- 'उम्र हो गई है अब सत्संग जाया करो...।


 

जल्द कर सकती हैं शादी 

मलाइका जल्द ही अर्जुन संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वैसे दोनों न तो अफेयर का खंडन करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। लेकिन इशारों ही इशारों में ये बात साफ कर चुके हैं कि वो प्यार में है और सिंगल नहीं है।

 

खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक शादी के लिए दोनों ने नए आशियाने की तलाश में हैं। 

घरवालों को रास नहीं रिश्ता 

बताया जा रहा है कि जहां दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, का रिश्ता इनके घरवालों को रास नहीं आ रहा है। हालांकि फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि दोनों कब अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हैं। 

 

 

Smita Sharma