47 की मलाइका अरोड़ा ने ली कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज, फैंस से बोलीं- आप भी मत भूलना

4/2/2021 12:04:32 PM

बॉलवुड तड़का टीम. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार यानी 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू हो गया है, जिसमें 45 साल से अधिक उम्र का हर व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने देरी न करते हुए वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीका लगवाते की एक तस्वीर भी शेयर की है।

 

मलाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मैंने कोविड वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। चलो योद्धाओं, इस #WarAgainstVirus को जीतने देते हैं। जल्द ही आप भी इसे लेने के लिए मत भूलना! (और हमारे अद्भुत फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष उल्लेख, जो इतने सतर्क थे कि वह सतर्कता और मुस्कुराते हुए सब कुछ कर रहे थे। धन्यवाद। (और हां मैं इसे लेने के काबिल हूं).''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 


मालूम हो, मलाइका अरोड़ा भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। जिसके बाद वो घर पर ही क्वारंटाइन रहीं थी और कुछ दिनों बाद उन्होंने इस वायरस को मात दे दी थी।

 

Content Writer

suman prajapati