अनलाॅक होते ही बांद्रा की सड़कों पर डाॅगी संग स्पाॅट हुईं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस का नजर आया स्टाइलिश लुक

7/14/2020 4:20:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं लाॅकडाउन के कारण मलाइका लंबे समय से घर में ही है।

इसी बीच अनलॉक होने के मलाइका को अपने डॉगी कैसपर के साथ चार महीने बाद घर से बाहर स्पॉट किया गया है।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मलाइका व्हाइट कलर की आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। उनका ये सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सेफ्टी का ध्यान रखते हुए उन्होंने मास्क भी लगा रखा है। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका ने फैंस को कोरोनावायरस से जुड़ा एक मैसेज दिया था। उन्होंने कहा था घर पे रहो। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा मालइका ने एक वीडियो पोस्ट कर इम्यूनिटी बूस्टर के बारे में एक रेसिपी भी शेयर की थी। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लाॅकडाउन से पहले अक्सर कपल को डिनर या मूवी डेट पर स्पाॅट किया जाता था। 

Smita Sharma