व्हाइट पर्ल एम्बेडेड साड़ी में Malaika Arora ने बिखेरा अपना जादू, किलर पोज देती नज़र आईं एक्ट्रेस
4/8/2023 3:53:45 PM
मुंबई। मलाइका अरोड़ा 49 साल की होने के बावजूद भी कई यंग एक्ट्रेस को टक्कर देतीं हैं। आज भी एक्ट्रेस का फिगर कमाल का है। काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखती है मलाइका। एक्ट्रेस अरोड़ा अपनी रील लाइफ से ज्यादा अपनी रियल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका हाल ही अपने ग्लैमर का जादू बिखेरती दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मलाइका अपने लुक से फैंस का दिल चुरा रही हैं। व्हाइट पर्ल एम्बेडेड साड़ी में कयामत ढा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को बिग पर्ल नेकलाइन और ईयरिंग्स के साथ पूरा किया है। उनका यह अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं। मीडिया भी मलाइक की इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी साड़ी शूट के बीटीएस यानी बिहाइंड द सीन को अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर भी शेयर किया था। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अर्जून कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और कपल जल्द ही शादी भी कर सकता है।