डॉगी संग वॉकिंग पर निकली मलाइका अरोड़ा, मीडिया के कैमरे में कैद हुई ऐसी तस्वीरें

1/10/2021 4:57:28 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो पैपराजी की नजरों से बच नही पाती है। आज सुबह एक्ट्रेस को उनके डॉगी के साथ वॉकिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


तस्वीरों में मलाइका ग्रे कलर के ट्रैकसूट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। हाई बन और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

एक्ट्रेस अपने डॉगी को संभालते हुए दिखाई दे रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में मलाइका न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा गई थीं। जहां एक्ट्रेस के साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए थे।।

मलाइका ने गोवा ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस फ्रेंड्स और अर्जुन के साथ दिखी थी। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Parminder Kaur