बोल्ड लुक में फिल्म देखने पहुंची मलाइका, भीड़ से GF को यूं प्रोटैक्ट करते दिखे अर्जुन

5/17/2019 2:01:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते है। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे ही एक बार इन दोनों को बीती रात देखा गया। दरअसल, अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं मलाइका और अर्जुन को भी एक-साथ देख गया।

 

 

जब मलाइका अर्जुन के साथ स्क्रीनिंग से बाहर निकली तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया। ऐसे में अर्जुन ने मलाइका को प्रोटैक्ट किया और उन्हें गाड़ी में बैठाया। इसके बाद अर्जुन ने पैप्स को पोज दिए और मलाइका से साथ उसी गाड़ी में रवाना हो गए।

 

 

इस समय दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। लुक की बात करें तो इस दौरान मलाइका ने ब्लू और ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट लग रही थी। वहीं अगर अर्जुन की बात करें तो वह कैजुअल लुक में दिखाई दिए। 

 


बता दें कि मलाइका-अर्जुन की लव केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिलती रहती है।

 

 

चाहें इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है, मगर इन दोनों की तस्वीरें सब कुछ बयां कर देती है। 

 

 

 

Konika