ठेले पर फल खरीदते हुए नजर आईं मलाइका अरोड़ा, वायरल हुई तस्वीरें

10/27/2020 12:08:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। लुक के कारण एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में फल खरीदते हुए स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस ठेले पर फल खरीदती हुई नजर आ रही है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस वाइट टॉप और ग्रे लोअर में दिखाई दे रही है। साथ में एक्ट्रेस का डॉग भी दिखाई दे रहा है। मलाइका डॉग को घूमाने के लिए घर से बाहर निकली है।

कोरोना सक्रंमित होने के बाद से मलाइका अपनी सेहत का खास ख्याल रख रही है। इस दौरान एक्ट्रेस फेस पर मास्क लगाए हुए नजर आई। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें 23 अक्तूबर को एक्ट्रेस ने अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सभी स्टार्स ने मलाइका को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खास तरीके से मलाइका को बर्थडे विश किया।

अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर शेयर कर लिखा-'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी फूल' जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Smita Sharma