अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं 47 की मलाइका, योगा क्लास के बाहर शाॅर्ट कपड़ों में हसीना ने दिखाया हाॅट फिगर

9/16/2021 1:51:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई लोगों के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन हैं। मल्ला को अक्सर जिम, योगा क्लास के बाहर देखा जाता है। 47 की मलाइका अपनी फिटनेस का तो बखूबी से ध्यान रखती हैं लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को काफी पसंद आता है।

हाल ही में मल्ला को योगा क्लास के बाहर देखा गया। इस दौरान मल्ला ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शाॅर्ट्स में नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक और हाई बन मलाइका के लुक को खूबसूरत बना रहा है।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मलाइका ने मास्क लगा रखा है। योगा क्लास के बाहर मलाइका शाॅर्ट ड्रेस में अपनी परफेक्ट बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए। फैंस मलाइका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पहले जहां ये कपल अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप रहता था। वहीं अब अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते। दोनों अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं। 

काम की बात करें तो मलाइका जल्द ही मॉडल ऑफ द ईयर रियालटी शो में बतौर जज नजर आएंगी।

इसमें उनके साथ मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर हैं। इसके अलावा वह कई रियालिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma