स्किनफिट जैगिंग में मलाइका का स्वैग, योगा क्लास के बाहर नन्हें फैन को दिया ऑटोग्राफ

7/9/2019 5:05:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ही मलाइका अर्जुन संग न्यूयाॅर्क में हाॅलीडे एंजाॅय कर लौटी हैं। रिलेशनशिप के साथ-साथ वह अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हॉलीडे से वापिस लौटते ही मलाइका ने अपनी डेली रूटीन फॉलो कर ली है।

 

 

हाल ही में मलाइका को योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इस समय की कुछ तस्वीरें सामने आई है। हमेशा की तरह इस दौरान भी मलाइका काफी हॉट लग रही थी। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर की जैगिंग के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ था।

 

 

गॉगल्स और बन उनकी लुक को कम्पलीट कर रहे थे। योगा क्लास के बाहर मलाइका को उनकी एक फैन भी मिल गई और उन्होंने बड़े अच्छे से उसे ट्रीट किया और ऑटोग्राफ भी दिया।  

 

 

बता दें कि मलाइका अपनी लुक और फिटनेस के अलावा अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। आए दिन इन दोनों एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी रचा सकते है।

 

 

हालांकि इस खबर को लेकर अर्जुन-मलाइका की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें कि मल्ला हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन संग न्यूयॉर्क में हॉलीडे मना कर वापिस लौटी है। इस हॉलीडे के दौरान ही मलाइरा ने अर्जुन संग अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। 

 

 

Konika