बेहद हॉट अंदाज में बेटे संग डिनर करने पहुंची मलाइका, देर रात कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें

7/18/2019 12:25:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मनाकर लौट चुकीं मलाइका अरोड़ा इन दिनों बेहद खुश हैं। आए दिन उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा कैमरा में कैप्चर होता है। वेकेशन से वापिस आते ही मलाइका अपने वही पुराने रुटीन जिम, योगा, सैलून पर जाने लगी हैं। हाल ही में एक बार फिर उनको रेस्टोरेंट के बादर स्पॉट किया गया। खास बात ये थी कि इस दौरान उनके साथ बेटा अरहान खान भी नजर आया।

इस दौरान मलाइका व्हाइट गंजी टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। खुले बाल और व्हाइट स्नीकर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं, अरहान ब्लैक टीशर्ट और शॉरट्स में बेहद कूल नजर आए।

रेस्टोरेंट के बाहर आते ही हर बार की तरह मलाइका ने पैपराजी को पोज भी दिए। जानकारी के लिए बता दें कि अपने बेटे से मिलने से पहले मलाइका को अर्जुन के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान मलाइका अर्जुन के साथ शॉपिंग करती नजर आई थीं।

बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 2017 में तलाक लिया था। दोनों का बेटा अरहान मलाइका के साथ ही रहता है। तलाक के बाद मलाइका-अरबाज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। वहीं, अरबाज खान इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशन में हैं। अरहान को अक्सर दोनों के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है।  

अर्जून कपूर के बर्थडे में मलाइका ने उनके साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। दोनों अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखे जाते हैं।

यही नहीं एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स करने में भी ये कपल पीछे नहीं रहता।


 

Neha