मलाइका ने शुरु की क्रिसमिस की तैयारियां, सैलून के बाहर हाथों में गिफ्ट थाम यूं नजर आईं एक्ट्रेस

12/23/2020 12:13:11 PM

मुंबई: 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार धूमधास से सेलिब्रेट किया जाएगा। जहां एक तरफ क्रिसमस को लेकर लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी इस त्योहार की तैयारिया शुरु कर ही हैं।

दरअसल,हाल ही में मलाइका को मुंबई के खार में सैलून के बाहर क्रिसमस गिफ्ट थामें देखा गया। लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ग्रे टी-शर्ट, ब्लैक जाॅगर्स में कूल नजर आ रही हैं।

मल्ला ने अपने लुक को ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। मीडिया पर नजर पड़ते ही मलाइका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। मल्ला की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका हाल ही में  रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के तौर पर नजर आईं थीं। इसके अलावा मलाइका अपनी तस्वीरों की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। 

 

 

Smita Sharma