जिम के बाहर स्पाॅट हुईं मलाइका अरोड़ा, स्किनफिट जैगिंग में दिखा स्टाइल

8/20/2019 3:44:46 PM

मुंबई: फिटनेस बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ का एक हिस्सा है। यह सिर्फ अपने आपको फिट रखने का साधन ही नहीं बल्कि खुद को शांत और संयोजित रखने का एक तरीका भी है। कई सितारे फिट रहने के लिएक कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

चाहे वो योगा हो या पिलेट्स या जिम, बॉलीवुड सेलेब्स ने वर्कआउट का अपना एक रूप चुना है।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा उन फिटेस्ट सेलेब्स में से एक हैं, जिन्होंने कभी अपने वर्कआउट सेशन को स्किप नहीं किया। जिम जाना हो या योगा करना, मलाइका दोनों की जगह देखी जाती हैं। हाल ही में मल्ला की तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों में मलाइका नियाॅन टाॅप और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। सटबल मेकअप,शेड्स और बन मलाइका के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

 

हर बार की तरह जिम के बाहर एक्ट्रेस ने गाड़ी से उतरते ही पैपराजी को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। मलाइका की जिम के बाहर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि मलाइका का एयरपोर्ट लुक हो या जिम फैशन हमेशा ही चर्चा में रहता है। वह हर बार एक नए अवतार में नजर आती हैं। उनका जिम लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। लड़कियां उनके फैशन को फाॅलो करती हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब तो कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया है। दोनों आए दिन एक-दूसरे की तस्वीर पर कमेंट कर प्यार का सबूत देते रहते हैं। 

 

Smita Sharma