Thanksgiving Day: मलाइका ने शेयर किया वीडियो, अर्जुन कपूर से लेकर परिवार को 2020 में साथ देने के लिए कहा शुक्रिया

11/28/2020 12:13:52 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बिजी होने के बाद भी फैंस के लिए समय निकाल ही लेती है। मलाइका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर Thanksgiving वीडियो शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।


मलाइका ने Thanksgiving day पर ये वीडियो शेयर किया है। शेयर वीडियो में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, मलाइका का पूरा परिवार, दोस्त और बेटे अरहान खान नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने 2020 में उनका साथ देने के लिए सबका धन्यवाद किया है। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- "थैंक्सगिविंग विश्व पर अपना प्यार और आभार जताने का अच्छा अवसर है। प्यार, आभार और दयालुता की सच में विश्व को बहुत जरूरत है। इस साल पूरी मानवता बहुत कठिन समय से गुजरी है लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी जिसने लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। हमारे स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर को उनके काम के लिए धन्यवाद, हमारे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद, जो मुश्किल घड़ी में भी हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। हमारे किसानों को धन्यवाद, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमारे टेबल पर खाना है या नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने आगे लिखा- "जब एक बार भी आप इसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं तो आप इस बात का एहसास करेंगे कि भले ही यह साल असहनीय बना रहा, लेकिन बहुत सी चीजें यहां ऐसी भी हैं, जिसने इस साल को सहनीय बना दिया। इन चीजों ने हमें जीने में भी मदद की और यही चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। थैंक्सगिविंग की सबको ढेर सारी बधाई हो।" फैंस मलाइका की इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें हाल ही में मलाइका एक्ट्रेस करीना कपूर ,एक्टर सैफ अली खान और बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एंजॉय कर वापिस लौटी है। मलाइका शो इंडिया बेस्ट डांसर को जज रही थी। शो के ग्रैंड फिनाले में मलाइका ने जबरदस्त डांस किया था। अजय सिंह इस शो के विनर बने हैं।

Parminder Kaur