वैलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर संग रोमांटिक हुई मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड के गले लगे हुए तस्वीर शेयर कर बोलीं- ''मेरा''

2/14/2022 1:23:11 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।


तस्वीर में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। मलाइका आंखें बंद कर अर्जुन के गले लगी हुई है। एक्टर प्यार से मलाइका का माथा चूम रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरा। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें मलाइका और अर्जुन कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। कपल को अक्सर एक-साथ पार्टियां और वेकेशन एंजॉय करते देखा जाता है।

Content Writer

Parminder Kaur