जेनिफर-बेन के लवीडवी मूमेंट पर फिदा हुईं मलाइका, तस्वीर शेयर कर बोलीं-Ufff

7/5/2021 1:58:25 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में मलाइका ने हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और बैटमैन यानी बेन अफ्लेक की तस्वीर शेयर कर उसपर रिएक्शन दिया है। 


मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टोरी शेयर की है। तस्वीर में जेनिफर और बेन एक दूसरे को गले लगाए स्ट्रीट वॉक करते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने जेनिफर और बेन की तस्वीर शेयर कर लिखा- 'Ufff...' मलाइका की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।


बता दें जेनिफर और बेन पिछले कुछ महीनों से फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गई है। मंगेतर एलेक्स रॉड्र‍िगेज से ब्रेकअप के बाद जेनिफर के साथ समय गुजारते देखा गया है। दोनों को किस करते हुए भी स्पॉट किया गया। जेनिफर और बेन ने 2004 में अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। दोनों को फिर से एक-साथ देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है।


मलाइका की बात करें तो मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur