बैकलेस गाउन में मलाइका ने शेयर की तस्वीर, फैंस बोले ''अर्जुन की परी हवा मे उड़ी''
1/29/2020 2:54:29 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने बोल्ड और कातिलाना अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें वायरल होते ही तहलका मचाती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से आज की यंग हसीनाओं के भी पीछे छोड़ती हैं। एक्ट्रेस के इसी किलर लुक के चलते सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या हज़ारों से कहीं ज्यादा है।
हाल ही में मलाइका ने अपने किलर अंदाज की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर देख फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल है। तस्वीरें देख फैंस एक्ट्रेस को खूब लाइक कर रहे हैं और कई तरह के कमैंट्स भी कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान मलाइका नेक बैकलेस होलोग्राफिक गाउन में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उड़ते हुए गाउन में गाउन एक्ट्रेस हॉटनेस फ्लॉन्ट कर रही हैं। गाउन के साथ मलाइका ने मैचिंग हील्स पेयर की हुई है।
मिनिमल मेकअप और मैसी हेयर-स्टाइल में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
ऐसा पहली बार नही हैं, जब एक्ट्रेस ने अपने धड्ड़ले अंदाज की तस्वीरें शेयर की हो। एक्ट्रेस अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज की तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों पर कहर ढाती रहती हैं।