मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी 2022 की सबसे ग्लैमरस पिक्स, फैंस ने कहा “Queen of boldness”

1/3/2023 1:02:14 PM

मुंबई। मलाइका अरोड़ा ने 2022 से 60 स्पेशल फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के वीडियो असेंबल में उनके कुछ सबसे ग्लैमरस अवतार के साथ-साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ, कुछ बीएफएफ करीना कपूर के साथ और एक अपने पेट कैस्पर के साथ दिखाई गई हैं।

हाई स्पीड वीडियो में फोटोज के असेंबल को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'वो साल जो 60 फोटोज में था.... #bye2022hello2023।' वीडियो में उनके विभिन्न ग्लैमरस फोटो शूट की फोटोज भी हैं।
एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "उम्र तो बस एक नंबर है।" एक अन्य ने कहा, "अब नए साल में शादी भी कर लो जल्दी जल्दी।"

मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ नए साल की शुरुआत की। यह कपल नए साल के जश्न के लिए वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुआ था। वे बीते सोमवार को मुंबई लौटे और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने अपने रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका के लॉन्च के साथ साल का अंत किया। इसमें करण जौहर, फराह खान के साथ उनकी निजी बातचीत, बहन अमृता अरोड़ा के साथ उनके झगड़े दिखाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके एक्स पति अरबाज खान अप्रैल में सड़क दुर्घटना के बाद उनसे मिलने वाले पहले लोगों में से थे। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi