व्हाइट शर्ट में मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सोफे पर बैठ एक्ट्रेस ने दिए जबरदस्त पोज

2/2/2021 5:19:01 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपनी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस वाइट कलर की शर्ट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने थाई-हाई शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस सोफे पर बैठ कर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस इस लुक में काफी बोल्ड नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि तस्वीरों में किनकी फोटोग्राफी का जादू चला है। मलाइका ने अमृता अरोड़ा को टैग करते हुए उनके इस फोटोग्राफी की तारीफ की है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में मलाइका बेटे अरहान और फैमिली के साथ बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ में नजर आए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।

Parminder Kaur