होली पर मलाइका का दिखा कलरफुल लुक, सोफे पर बैठ एक्ट्रेस ने दिखाई दिलकश अदाएं

3/29/2021 5:27:41 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर भी करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने होली के मौके पर भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं, जो खूब धमाल मचा रही हैं।

तस्वीरों में मलाइका कलरफुल ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से मलाइका ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में काफी हॉट लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'आप सभी को पहले से होली की शुभकामनाएं। आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर ही रहें।' एक्ट्रेस काउच पर बैठ कर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है। होली पर मलाइका का ये रंगीन मिजाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। कपल सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

 

Content Writer

Parminder Kaur