मलाइका अरोड़ा ने सिर के बल पर किया योग, बोली- तब तक प्रैक्टिस करें जब तक सफल न हो जाएं

3/16/2021 4:54:23 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए योगा और वर्कआउट करती रहती है। एक्ट्रेस योगा और वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना योगा वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में मलाइका हाथों और सिर के बल पर कठिन योगा करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। एक्ट्रेस ने मुद्रा में योगा कर सबको हैरान कर दिया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- इस पोज की प्रैक्टिस में कुछ समय लग सकता है, लेकिन तब तक रुकना नहीं है जब तक सफल न हो जाएं। एक्ट्रेस ने डिस्क्लेमर भी लिखा है- इसे योग इंस्ट्रक्टर की देख-रेख में करें या फिर आप योग के अच्छे जानकार हैं तो कर सकते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बता दें बीते दिनों मलाइका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जहां दोनों ने खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur