अर्जुन संग रिश्ते पर मलाइका ने लगाई मोहर, एक-दूसरे का हाथ थाम शेयर की रोमांटिक तस्वीर

6/27/2019 10:51:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका हमेशा से ही अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही है। हालांकि उन्होंने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। मगर अब मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। दरअसल, हाल ही में अर्जुन ने अपना 34वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन के मौके पर वह मलाइका संग न्यूयॉर्क में है। वहीं से मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हॉट अंदाज में अर्जुन के साथ उनका हाथ पकड़ के खड़ी है। वहीं मलाइका ने अर्जुन के कंधे पर सिर को टिका रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में विश भी किया है। मलाइका ने लिखा 'मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थ-डे, प्यार और हमेशा खुश रहो'।

 

 

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद अब माना जा रहा है कि दोनों ने फाइनली अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन के साथ कोई तस्वीर शेयर की है। वहीं इन दोनों को लेकर खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी रचा सकते है। 

 

Konika