शादी की खबरों के बीच मलाइका ने लिखा रोमांटिक पोस्ट, अर्जुन से जुड़ा है कनेक्शन

4/12/2019 12:39:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि इन दोनों की तरफ अभी तक कोई बयान नहीं आया है। हाल ही मे अब मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि 'करीबी शख्स' एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया। उन्होंने लिखा आपको ये अहसास होने लगता है कि कोई है, जिसेे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं।

आपका करीबी हमेशा हर लेवल पर आपको बेहतर तरीके से समझता है। जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है। हालांकि मलाइका ने किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट अर्जुन कपूर के लिए लिखा है। 

बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं।कोई पार्टी हो या इवेंट, मलाइका-अर्जुन साथ में ही देखे जाते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स भी करते हैं।

 

Neha