मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ही नहीं अर्जुन कपूर ने भी उड़ाया मजाक

6/19/2019 9:19:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका को अक्सर जिम जाते हुए स्पॉट किया जाता है। 45 की उम्र में भी मलाइका फिटनेस के मामले में आज की हसीनाओं को मात देती हैं। मलाइका अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।

मलाइका एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह है उनकी तस्वीरें। दरअसल, मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने बालों को बांधती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पोनी बांधना सिखा रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-'5 स्टेप्स जिनसे आप पोनी बनानी सीख सकते हैं।' शेयर की इन तस्वीरों में मलाइका बिकिनी में स्विमिंल पूल में दिख रही हैं।

मलाइका की इन तस्वीरों को लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। जहां कुछ लोग मलाइका की उम्र को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका का मजाक उड़ाया।

मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा-'5 तस्वीरों के बाद भी बाल नहीं बंधे।'

 

वहीं कई लोग ने मलाइका की उम्र को लेकर उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा कि अब उनकी उम्र ज्यादा हो गई है और अब उन्हें आराम करना चाहिए। तो कुछ लोगों ने कमेंट कर कहा कि उनके बाल सफेद हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मलाइका के फैंस की भी कमी नहीं है। हालांकि कुछ फैंस का कहना है कि मलाइका हमेशा की तरह इन तस्वीरों में खूबसूरत दिख रही हैं।

 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है।  इससे पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल किया जा चुका है। मलाइका अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर लोग अक्सर उनका मजाक उड़ाते हैं। उन्हें उनकी बढ़ती उम्र के लिए ट्रोल किया जाता है।

पर्सनल लाइक की बात करें तो मलाइका पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जो उम्र में उनसे करीब 12 साल छोटे हैं और इसके कारण भी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा अरहान है।

Smita Sharma