मिलिंद ने मलाइका से बाॅयफ्रेंड अर्जुन संग आखिरी बात को लेकर पूछा सवाल, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस बोलीं-आई लव यू 2
9/16/2021 3:40:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिल्मों से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है। मलाइका कभी अपनी फिटनेस के चलते तो कभी लव रिलेशन को लेकर खबरों में आ जाती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का रिश्ता तो जग जाहिर है। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अर्जुन कपूर को लिखा अपना रोमांटिक मैसेज पढ़कर सुनाती दिख रही हैं।
यह वीडियो एक शो का है जिसमें एक्ट्रेस, मॉडल मिलिंद सोमन के सवालों के जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में मिलिंद सोमन मलाइका से सवाल करते हैं कि आपने अर्जुन को आखिरी मैसेज क्या किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका शर्माती हुई नजर आती हैं। फिर अपना फोन उठाते हुए कहती हैं कि उन्होंने 'आई लव यू टू' लिखा है।
इसके बाद मिलिंद एक्ट्रेस से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है डेटिंग के लिए। इस पर मलाइका कहती हैं कि उन्हें ऐसा इंसान पसंद है, जो एक बेहतरीन किसर हो।
मलाइका की इस बात को सुन यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस की बाते इस ओर इशारा कर रही हैं कि अर्जुन एक बेहतरीन किसर हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही मॉडल ऑफ द ईयर रियालटी शो में बतौर जज नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जानिए श्रावण में इस बार किन तिथियों पर रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

भारत ने अफगान भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री की दूसरी खेप, तालिबान ने कहा-शुक्रिया