गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर ने मालदीव में किया रोमांटिक डिनर, सरप्राइज देख खुशी से झूमी एक्ट्रेस

12/7/2021 3:53:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जब भी दोनों को एक साथ देखा जाता है तो उनके रिलेशनशिप की खबरें फिर से तेज़ हो जाती है। हाल ही में ये कपल मालदीव से घूम कर आया है, जिसके बाद उनका एक साथ डिनर एंजॉय करते हुए का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


दरअसल, यह वीडियो अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो मलाइका को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन ने मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया है। बीच किनारे खूबसूरत डेकोरेशन को देख मलाइका खुशी से झूम उठती हैं और टेबल पर बैठ पोज देती नजर आती हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हालांकि वीडियो में मलाइका अरोड़ा अकेले नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो दौरान मलाइका ग्रीन कलर की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर कर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- 'She is a vibe … and it’s on fleek!'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ मालदीव से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते नजर आए थे। 

 

Content Writer

suman prajapati