लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड अर्जुन संग क्वारटाइन थी मलाइका, एक्ट्रेस ने बताया कैसे बीता पार्टनर के साथ वो समय

12/27/2020 12:57:18 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। मलाइका और अर्जुन ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नही की। हाल ही में मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा खुलासा किया है।


मलाइका ने कहा कि वह लॉकडाउन में अर्जुन कपूर के साथ रही है। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लग गया था और आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स को भी घर रहना पड़ा था तो मलाइका ने बताया कि वह अर्जुन के साथ रही। अर्जुन ने मेरा पूरा ख्याल रखा और मुझे बिल्कुल भी बोर नही होने दिया।


मलाइका से इंटरव्यू में पूछा गया कि वह वो अपना क्वारांटीन पीरियड किस एक्टर के साथ बिताना चाहेंगी? मलाइका ने अर्जुन का नाम लिए बिना जवाब दिया कि 'वो एक  ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ मैं क्वारंटीन में रह चुकी हूं, जो बहुत मजेदार हैं। लॉकडाइन में अर्जुन भी मलाइका के फ्लैट में उन्हीं के साथ शिफ्ट हो गए थे। मलाइका और अर्जुन को एक साथ ही घर की बालकनी में देखा गया था। अब खुद मलाइका ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि वो अर्जुन के साथ ही क्वारांटीन में रह रही थीं।


बता दें सितंबर में अर्जुन को कोरोना हो गया था। उसके बाद मलाइका भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ धर्मशाला भी गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इन दिनों मलाइका और अर्जुन अमृता और फ्रेंड्स के साथ गोवा में एंजॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Parminder Kaur