रियलिटी शो के मंच पर खूब थिरकीं मलाइका, ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखा रॉयल लुक

7/18/2019 8:01:48 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बड़े पर्दे की एक्ट्रेस मलाइका बहुत जल्द छोटे पर्दे यानि कि 'डांस इंडिया डांस 7' में अपना रंग जमा रही हैँ। खबरों की मानें तो इस शो में मलाइका बतौर जज नज़र आएगी। मलाइका अरोड़ा के लिए हम सभी जानते हैं किसी रियलिटी शो को जज करनी भूमिका निभाना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि वह नच बलिए के साथ-साथ इंडियाज गॉट टैलेंट की जज भी रह चुकी हैं।

हाल ही में मलाइका की इस शो से कुछ तस्वीरें सामनें आईं हैं।

इन तस्वीरों में मलाइका काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। आप भी डालें इन तस्वीरों पर एक नज़र-





जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस करीना कपूर इससे पहले इस शो में बतौर जज नजर आती है। करीना के साथ इस शो में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रफ्तार भी जज के तौर पर नजर आते है। लेकिन करीना को बीते कई हफ्तों से इरफान खान स्टारर फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन जाना पड़ता था। 

इसलिए करीना इस शो के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। इस वजह से मेकर्स उन्हें एक बार फिर रिप्लेस करने पर विचार कर रहे हैं। इस बार करीना की जगह उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोरा लेने वाली हैं।

Pawan Insha