Car Accident: फैशन शो से लौट रही मलाइका हुईं सड़क दुर्घटना का शिकार,एक्ट्रेस की आंख के पास लगे टांके

4/3/2022 8:09:25 AM

मुंबई: बी-टाउन की फैशन क्वीन यानि मलाइका अरोड़ा को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलाइका शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं हैं।

मलाइका की गाड़ी का एक्सीडेंट नवी मुंबई के पनवेल इलाके के हुआ। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल ले जाया गया है। मलाइका की गाड़ी का एक्सीडेंट नवी मुंबई के पनवेल इलाके के हुआ।

कहा जा रहा है ये एक्सीडेंड शनिवार शाम को हुआ जब वह किसी फैशन शो का हिस्सा बनने के बाद घर लौट रही थीं।  खोपोली एक्स्प्रेसवे के पास तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है, जिनमें एक मलाइका की गाड़ी थी।  जब एक्सीडेंट हुआ तो मलाइका अपनी रेंज रोवर गाड़ी में थीं। दो गाड़ियों के बीच उनकी गाड़ी फंसी और एक्सीडेंट हुआ।

Apollo Hospital के मुताबिक, एक्ट्रेस को सिर पर हल्की चोटें आईं। मलाइका का सीटी स्कैन भी कर लिया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट बिल्कुल ठीक आई है। हालांकि मलाइका को रातभर हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा और रविवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

खोपोली पुलिस स्टेशन के मुताबिक एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद वह एफआईआर (FIR) दर्ज करेगी।

दोस्त ने दिया अपडेट 

मलाइका अरोड़ा के करीबी दोस्त ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि मलाइका अरोड़ा को टांके आए हैं और वह अब ठीक महसूस कर रही हैं हालांकि, मलाइका अरोड़ा अपने इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में चली गई हैं।अब वह बेहतर हैं। उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सिर के पास कुशन रखा हुआ था। 

मलाइका बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों में उन्होंने कई आइटम नंबर दिए हैं। इसके अलावा वह टीवी शोज जज करती दिखती हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma