BF संग मलाइका ने की मेचिंग, अर्जुन की कैप पहन दिया कूल पोज

7/4/2019 10:45:15 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हॉलीडे एंजॉय कर रही है। अपने वेकेशन की तस्वीरें वह लगातार अपने फेंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। वहीं हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नियोन स्पैगडी में कैप से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। 

 


मलाइका ने लिखा- 'न्यूयॉर्क में मैड हेटर। फोटो क्रेडिट- मैड हेटर ने यह तस्वीर खींची।' मलाइका के इस पोस्ट से साफ है कि मलाइका की यह तस्वीर अर्जुन कपूर ने खींची है। मलाइका की ये तस्वीर न्यूयॉर्क के एक रोस्टोरेंट की है। 

 


इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मलाइका संग मेचिंग करते नजर आ रहे है। अर्जुन ने भी नियोन कलर की हुडी के साथ कैप पहनी हुई है। ये तस्वीर देख साफ पता लग रहा है कि मलाइका ने ये कैप अर्जुन की पहनी थी।

 

 

यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका और अर्जुन साथ में छुट्टियां मनाने गई हों। इससे पहले दोनों मालदीव गए थे। उन्हें एक साथ जाते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया था लेकिन मालदीव से लौटते वक्त दोनों एयरपोर्ट पर साथ देखे गए थे। 

 


 

Konika