वन शोल्डर ड्रेस में इवेंट पर पहुंची मलाइका, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

2/12/2019 4:24:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जितना अर्जुन संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती है। उतना ही वह अपने हॉट अंदाज से सबके दिलों में तहलका मचा देती है। हाल ही में मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई है। 

 

 

मलाइका की ये तस्वीरें नेशनल ज्वैलरी अवॉर्ड्स की है। इस दौरान मलाइका ने मैटालिक वन शोल्डर ड्रेस पहन रखी थीं, जिसमें वह बेहद ही हॉट और खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने आई मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ है। इस ड्रेस को सिल्वर हील्स के साथ टीमअप किया।

 

 

उनकी यह ड्रेस Jean Louis Sabaji Couture के कलेक्शन में से है। ये ही सेम ड्रेस पहन मलाइका फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड में भी पहुंच गई। इस इवैंट में भी उन्होंने अपनी हॉट अदाओं के जलवे बिखेरे। 

 

 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

 

 

आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। चाहें ये दोनों एयरपोर्ट पर हो या किसी इवैंट में मीडिया के कैमरे इन्हें कैद कर ही लेेते है। वैसे अब तो इनका प्यार जग जाहिर होने लग गया है। 

 

Konika