ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में अप्सरा दिखीं मलाइका अरोड़ा, रैंप वॉक करते हुए बिखेरा हुस्न का जलवा

10/17/2021 1:21:31 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2021 में रैंप वॉक किया।

गाउन में एक्ट्रेस के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


तस्वीरों में मलाइका ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों सुपरमॉडल ऑफ द ईयर में जज की भूमिका में नजर आ रही है।

इसमें एक्ट्रेस के साथ एक्टर मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकरी भी नजर आ रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur