फ्रिलली स्कर्ट में ग्लैमरस दिखीं मलाइका अरोड़ा, डार्क मेकअप से किया लुक कंप्लीट

12/14/2019 11:15:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड की 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका बाॅलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने बोल्ड लुक्स से बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं।

हालांकि कई कई बार उनका फैशन फैंस को पसंद नहीं आता और ट्रोल कर दिया जाता है। मलाइका सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की फिट चोली के साथ फ्रिलली स्कर्ट में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने आउटफिट पर एक बेल्ट लगा रखी है।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर हूप इयररिंग्स और प्रीस्टाइन व्हाइट स्टिलेटो पंप के साथ एक्सेसराइज़ किया। मिनिमल मेकअप और गहरी मैरून लिपस्टिक एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रही हैं। फैंस मलाइका के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 

मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता है। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कुछ समय पहले ही पब्लिक किया है।

Smita Sharma