Photoshoot: हुस्न के बेपरवाह अंदाज से मलाइका ने फैंस को किया घायल, शाॅर्ट ड्रेस में भी फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स

1/21/2022 4:32:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की गिनती बी-टाउन की हाॅट एक्ट्रेसेस में होती हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन कहें या फैशन को ग्लैम का तड़का देने वाली डीवा, लोगों के जहन में इन शब्दों को सुनकर सिर्फ एक ही हसीना का नाम याद आता है, जो है मलाइका अरोड़ा।

मलाइका अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस की नीदें उड़ा देती हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर की लेडी लव ने एक बार फिर अपने हुस्न के बेपरवाह अंदाज से फैंस को घायल कर दिया।

मलाइका ने हाल ही में एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

मल्ला के पहले लुक की बात करें तो वह व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। अपने इस लुक को मल्ला ने सटबल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया। रेड हाॅट लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। मल्ला फर्श पर लेट कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। 

वहीं दूसरे लुक की बात करें तो मल्ला ब्लैक शाॅर्ट ड्रेस में अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

इस लुक को उन्होंने ब्लैक ब्लेजर से कंप्लीट किया है। मिनिमल मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वह कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस मल्ला की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma