ट्रांसपेरेंट साड़ी में मलाइका ने ढाया कहर, फैशन डीवा के इंडियन वुमन अवतार को देख उड़े फैंस के होश

7/10/2022 10:55:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की 'छैयां-छैयां' गर्ल यानि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मल्ला जब भी बन ठन कर घर से निकलती हैं तो लोग उन्हें बस देखते ही रह जाते हैं।

एक बार फिर फैशन डीवा मलाइका किसी इवेंट में शामिल होने घर से निकल रहीं थीं।

इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो मलाइका ट्रांसपेरेंट साड़ी में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप, लिपस्टिक, काजल से कंप्लीट किया है।मलाइका के फेस पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा है।

मलाइका का ये इंडियन वुमन लुक देख फैंस के होश उड़ गए हैं। सामने आई तस्वीरों में मलाइका कभी पल्लू संभालते तो कभी मुस्कुराते नजर आ रही हैं।

सिर्फ फैशन ही नहीं मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।पिछले दिनों वे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ सिटी ऑफ लव यानी पेर‍िस में थीं।

 

Content Writer

Smita Sharma