लाॅकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा ने करवाया स्टनिंग फोटोशूट, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

3/26/2020 3:51:55 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से स्टार्स अपने घरों में समय बिता रहे हैं। लाॅकडाउन होने की वजह से स्टार्स अलग-अलग अंदाज में घर पर समय बिता रहे हैं। चाहे ये स्टार्स घर में समय बिता रहे हैं लेकिन वे फैंस संग उनकी हर अपडेट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मल्ला का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन पर किया गया ओवरऑल वर्क उसमें भरपूर ब्लिंग एलिमेंट ऐड करता दिख रहा है। हाई नेक गाउन में फुल स्लीव्स जिनके ऐंड्स को शॉर्प ऐज कट दिया गया है। इस लुक में मलाइका स्टनिंग लग रही थीं। कैमरे के सामने मल्ला कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। आइए डालते हैं मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर एक नजर...

Malaika Arora Images

Malaika Arora HD Wallpaper

Malaika Arora​​​​​​​ Photo

Malaika Arora​​​​​​​ Pic

 

Malaika Arora​​​​​​​ Instagram Photos

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में नजर आ रही हैं। इस शो में मल्ला के साथ टेरेंस लेविस और गीता कपूर भी हैं। 

Smita Sharma