बैकलेस ब्लाउज में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने दिखाई शोख अदाएं, बाॅलीवुड दीवा के लुक ने फैंस के दिलों पर ढाया सितम

11/7/2021 11:07:58 AM

मुंबई: बाॅलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा ने दीवाली पर अपने साड़ी लुक से फैंस को क्रेजी बना दिया था। पिंक साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज में जब मलाइका बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में पहुंची थी तो सबकी निगाहें उनपर थम गई थीं।


अभी लोग मल्ला के उस लुक को भूल नहीं पाए थे कि एक्ट्रेस ने एक बार फिर साड़ी साड़ी में फोटोशूट कराया है जिसमें वो हर किसी पर अपने हुस्न का जादू चलाती दिखाई दे रही हैं।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी में मलाइका ने ये लेटेस्ट फोटोशूट लोगों के दिलों पर छुरियां चला रहा है। लुक की बात करें तो मलाइका ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है जो कि उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहा है।

बालों को संवारते हुए मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट में ऐसी ऐसी अदाएं दी हैं कि हर कोई बस उनकी तस्वीरों को निहारने में लगा हुआ है।

इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने ब्रैस्लेट और हैवी ईयर पीस कैरी किए थे। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी, ब्लू आईशेडो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसके अलावा मलाइका पिंक कलर की साड़ी और ग्रीन ब्रालेट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।  मलाइका ने साड़ी के साथ मिनिमल जूलरी पहनी।उ न्होंने साड़ी के साथ पिंक चूड़ियां, ब्रेसलेट और चोकर नैकलेस पहना। इसके साथ उन्होंने सिल्वर-गोल्ड टैसल वाला पोटली बैग कैरी किया।

काम की बात करें तो मलाइका 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर हैं। इसके अलावा वह इंडियांज बेस्ट डांसर 2 में जज की भूमिका निभा रही हैं। शो में उनके साथ गीता कपूर और टेरिंस लूईस हैं। 

Content Writer

Smita Sharma