जिम के बाहर फ्रैश दिखीं जाह्नवी, मलाइका का लुक देख नजरें हटाना होगा मुश्किल

12/14/2019 11:30:41 AM

मुंबई: वर्कआउट सेशन बी-टाउन की हसीनाओं की लाइफ का सबसे जरुरी हिस्सा है। खुद को फिट रखने के लिए स्टार्स  योगा, पिलेट्स और जिम का इस्तेमाल करते हैं। स्टार्स को आए दिन  जिम या पिलेट्स क्लास के बाहर देखा जाता है। हसीनाओं का जिम लुक सामने आते ही सोशल साइट पर वायरल हो जाता है। बीती शाम मलाइका अरोड़ा और जाह्नवी कपूर को जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान दोनों ही बोल्ड लुक में दिखीं। आइए डालते हैं मलाइका अरोड़ा और जाह्नवी कपूर के जिम लुक पर एक नजर...
 

जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी बीती शाम जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान वो काफी फ्रैश और रिलेक्स्ड नजर आईं। जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर खास सजग रहती हैं। 'धड़क गर्ल' को अक्सर जिम के बाहर देखा जाता है। लुक की बात करें तो जाह्नवी ब्लैक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आईं। इन तस्वीरों में जाह्नवी टोन्ड बॉडी फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों  फिल्म 'दोस्ताना 2'में बिजी हैं। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य हैं। इसके अलावा जल्द ही 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' फिल्म में नजर आएंगी। जाह्नवी करण जौहर की मल्टी स्टार फिल्म 'तख्त' और राजकुमार राव के साथ 'रूही अफ्जा' में दिखेंगी। 

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस की तरफ काफी ध्यान देती हैं। उन्हें आए दिन जिम या योगा क्लास के बाहर देखा जाता है। फिटनेस के साथ-साथ मलाइका अपने जिम विअर को लेकर भी चर्चा मे रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में वह बेहद बोल्ड दिख रही हैं। इस दौरान उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही थी।

लुक की बात करें तो मलाइका व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मल्टीकलर की स्किनफिट जैगिंग में दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट श्रग कैरी किया था। नो मेकअप लुक और हाई बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इस दौरान मलाइका के हाथों में हमेशा की तरह एक पानी की बोतल नजर आई। 

बता दें कि मलाइकाबॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहती हैं। मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन ने कुछ महीने पहले ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया है। दोनों कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। इसके अलावा वो कपल कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए विदेश भी गया है। 

Smita Sharma