क्रिसमस पार्टी में इतनी महंगी जैकेट और हाई हील पहन पहुंची मलाइका, जानें कीमत

12/28/2018 4:49:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह बेहद ही सेक्सी अंदाज में दिख रही है। ये तस्वीरें उनकी मां के घर के बाहर की थी। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर की शॉर्ट स्कर्ट के उपर रेड कलर की जैकेट पहन रखी थी। साथ में हाई हील्ज उनके लुक को चार चांद लगा रही थी।

 

 

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबि‍क मलाइका ने Gucci की जैकेट पहनी थी। इस जैकेट की ऑनलाइन कीमत 3210 कैनेडियन डॉलर, तकरीबन 1.70 लाख रुपए है। वहीं उनकी हील्स की बात करें तो वो 90 हजार के हैं।

 

 

ड्रेस के साथ उन्होंने मैंचिग क्लच भी कैरी किया हुआ है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपए है। ये तस्वीरें मलाइका की क्रिसमस पार्टी से पहले की है। 

 


बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से अर्जुन और मलाइका को साथ में देखा जाता रहा है। बुधवार को भी दोनों को डिनर डेट के दौरान एन्जॉय करते देखा गया था।   

 

Konika