करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें

9/23/2017 11:05:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा भी करीना कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंची। मलाइका को पार्किंग के दौरान ही कैमरे में कैद हो गईं। फिर पैपराज़ी उनकी अनगिनत तस्वीरें कल्कि की।

इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर की शार्ट टोप पहनी हुई थी। उनकी टोप में से उनकी ब्रा साफ नजर आ रही थी। उन्होंने कैजुअल्स कपड़े पहन रखे थे जिसमें वे बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं।

मलाइका 43 साल की हैं लेकिन उनकी पर्सनैल्टी से ये बात पता नहीं चलती। वह अभी भी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं।

मलाइका इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट पर लाखों दिलों की धड़कन हैं। वह इंस्टा पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स की मालकिन हैं।

एक्ट्रैस, फिटनैस एक्सपर्ट और बहुत कुछ और होने के अलावा उनकी सबसे बड़ी पहचान हिंदी सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर की है। 

मलाइका ने  साथ में ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था और साथ ही में लोंग शूज पहने हुए थे। मलाइका कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज देते हुए नजर आईं। 


बता दें कि मलाइका और सलमान के बड़े भाई अरबाज का 18 साल का पति-पत्नी का रिश्ता कुछ महीने पहले ही खत्म हुआ है।

पिछले साल दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी जिसे कोर्ट की मंजूरी मिली थी।

ऐसी खबरें आई थीं कि उनके 14 साल के बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली है। अरबाज खान जब चाहें अपने बेटे से मिल सकते हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। 2002 में शादी के 4 साल बाद बेटे अरहान का जन्म हुआ था।