बाॅयफ्रेंड अर्जुन का हाथ थाम डिनर डेट पर पहुंची मलाइका, देखें लव बर्ड्स की लवली तस्वीरें

9/18/2021 8:58:27 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूरऔर मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। शुक्रवार रात एक बार फिर इस कपल को साथ स्पाॅट किया गया।

दोनों देर रात डिनर के लिए MIzu Restraurant पहुंचे थे। जहां इस लव बर्ड्स की लवली तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं।

इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे। लुक की बात करें तो मलाइका  बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

उन्होंने डेनिम की हाफ पैंटऔर व्हाइट नॉटेड शर्ट कैरी की थी। वहीं अर्जुन कपूर हमेशा की तरह ब्लैक अवतार में दिखे। अर्जुन अक्सर ब्लैक आउटफिट में नजर आते हैं। दोनों ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। 

अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों 2017 से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। अरबाज खान से तलाक देने के बाद इनके रिश्ते की खबरें मीडिया को हुई थीं। पहले जहां ये कपल अपने रिश्ते को छुपाए हुए था। वहीं बीते कुछ समय से मलाइका और अर्जुन खुल्लेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma